बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर सवार घायल

 

बस्ती। नगर थाना बाजार के शान ए गौसिया स्कूल के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर नगर पुलिस मौके पर पहुँची, तत्काल घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी फूलचंद किसी कार्य से बस्ती गए थे। वहाँ से काम निपटाकर वह वापस जा रहे थे। अभी वह नगर बाजार के शान ए गौसिया स्कूल के पास पहुँचे ही थे कि तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने घायल के परिजनों को इसकी सूचना देकर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।