आलमारी में रखा डेढ़ लाख रूपया चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के देवकुण्डा निवासी राजेश कुमार के घर में घुसकर चोर आलमारी में रखा डेढ़ लाख रूपया नगदी चुराकर चम्पत हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे, आलमारी में रखा डेढ़ लाख रूपया चोरी कीर चम्पत हो गए। दिन में आलमारी का लाक टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।