ग्राम पंचायतो कि खुली बैठक आवास प्लस पर हुई चर्चा

पौली। विकास खंड़ पौली के विभन्न ग्राम पंचायतो मे सोमवार को खुली बैठक कि गई। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ कि ग्रामीणो को जानकारी देते हुए आवास प्लस कि पात्रता कि जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार आवास प्लस कि सूची मे पात्र लाभर्थियो का चयन करने के लिए ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत,नकहा माझाखण्कपुर,  गौवापार, पचरा,बगही, छपरा मगर्वी,दुलमपुर, खरचा,कोहलवा,सोनहन,रामपुर ,
रोसयाबाजार दुलहापार सहित लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतो मे खुली बैठक कि गई । बैठक में मौजूद खण्ड बिकास अधिकारी अर्जित प्रकाश और सहायक बिकास अधिकारी दलसिंगार यादव ने ग्रामीणो को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं कि जानकारी देते हुए विशेष रुप से आवास प्लस मे चयन के हेतु पात्रता मानक कि जानकारीया दी। इसके लाभर्थियो कि एक सूची तैयार कि गई । इस मौके पर, एडीओ पंचायत दलसिगार यादव,बृजेश यादव,रमाकान्त,अमरीश पटेल,सन्तोष मिश्र, अश्वनी गौतम, मनोज सिंह, राजन,जितेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव ,चन्द्रप्रकाश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।