एक ही रात चोरो नेे 3 घरों को बनाया निशाना, दिव्यांग महिला को बनाया बंधक, ले उड़े लाखों के जेवरात, नगदी

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के दो गांवों के तीन घरो को चोरों ने निशाना बनाया। लाखों रूपए के जेवरात, नगदी चुराकर चम्पत हो गए। इस दौरान एक घर की दिव्यांग महिला के जाग जाने पर उसे बंधक बना लिया, मारा पपीटा और सामान लेकर चम्पत हो गए।
मरवटवा गांव में सुरेंद्र प्रताप शुक्ला के घर में खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर 8 हजार नगदी और जेवरात उठा ले गये। प्रवीण कुमार शुक्ला के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर घर में रखा 21 हजार नगदी, लाखों रूपए के सोने, चांदी के जेवरात लेकर चम्पत हो गये। दिव्यांग कंचन शुक्ला ने बताया कि आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई, जब उसने शोर मचाना चाहा तो चोरों ने असलहे के दम पर उनको बंधक बना लिया, मारा पीटा और सारा सामान लेकर चलता बने। बगल के गांव समौड़ी मिश्र में सुरेंद्र नाथ मिश्रा के घर में घुसे चोरों ने बक्से की कुण्डी तोड़कर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के इन मामलों में पीड़ितों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने जाँच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक चोरी के मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।