प्यार के जाल में फसाकर दिया शादी का झांसा, बनाए शारीरिक सम्बन्ध, किया शादी से इंकार,घर लाकर छोड़ा

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, बाद में शादी करने से इंकार करते हुए उसे घर लाकर छोड़ देने, शादी की बात करने पर परिवार वालों के साथ मिलकर गाली और जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि हर्रैया थाना क्षेत्र के पेंदा गांव निवासी अनुराग गौतम से उसकी वर्ष 2022 में मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान उसने उससे उसका मोबाइल नम्बर ले लिया। मोबाइल पर दोनो की बात होने लगी। इसके बाद आरोपी ने उससे प्रेम का इजहार करते हुए उससे शादी की बात की। शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जनवरी 2023 से शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए आरोपी उसे 2 सितम्बर 2023 को अपने साथ गुड़गांव हरियाणा लेकर चला गया, वहां एक मकान किराये पर लेकर साथ में रहने लगा। वहां भी उसने कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया। अक्टूबर 2023 में उसे लाकर उसके घर छोड़ दिया। जब उसने उससे शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। शादी की बात करने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसे गाली और जानमाल की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी अनुराग, उसके पिता, मां, भाई के खिलाफ बलात्कार, जानमाल की धमकी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।