बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज पुलिस बूथ के सामने पुराने आपसी वाद विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयों व कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़गोड़िया निवासी फजलुल हक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पुराने वाद विवाद के चलते रहमतगंज निवासी हबीब अंसारी, उसके भाई सद्दाम अंसारी व कुछ अन्य अज्ञात ने मिलकर उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।