बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम निवासी विनोद कुमार ने गांव निवासी सात लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को ददी गई तहरीर में कहा है कि उसका गांव निवासी राम आज्ञा आदि से जमीनी विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर आरोपी कब्जा करने लगे, जिसका उसकी मां सावित्री देवी ने विरोध किया। जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर राम आज्ञा, उसके पुत्र राम नयन, महन्थ, शुभम, महंथ, रामनयन की पत्नी, राम नयन की बेटी ने मिलकर उसकी मां को गाली ददेते हुए मारा पीटा। जब वह और उसकी चाची, बहन, भाई मां को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने मिलकर उन्हे भी मारा पीटा। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।