दहेज में तीन लाख नगदी, कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मायके में छोड़ गए ससुराल वाले

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी ससुराल वालों पर एक विवाहिता ने दहेज में तीन लाख रूपए नगदी, कार की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, मारपीट कर ससुराल में लाकर छोड़ जाने का आरोप लगाया है। अगया गांव निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी स्नेहा का आरोप है कि उसके पति अखिलेश सहित परिवार के 6 सदस्यों ने दहेज में तीन लाख रूपए नगदी और मारुति सेलरियो कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। मारपीट कर उसे लाकर उसके मायके आमा छोड़ गए। इस बीच पति के संयोग से उसे मायके में रहते हुए एक निजी अस्पताल में लड़का पैदा हुआ। लेकिन ससुराल वाले बिना दहेज की मांग पूरा हुए उसे विदा कराकर ससुराल ले जाने को तैयार नही है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।