पक्के कार्य का भुगतान न करने पर ग्राम प्रधानो ने ब्लाक पर जताया रोष

 

कुदरहा, बस्ती। खण्ड विकास कार्यालय कुदरहा पर शुक्रवार को मनरेगा के पक्के कार्य का भुगतान कुछ ग्राम पंचायतों का न होने पर दर्जनों ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार व आपरेटर वृजेश दुबे से जन कर बहस बाजी कर खरी-खोटी सुनाए। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, अरुण चौधरी, बब्लू सिंह, विंदेश्वरी चौरसिया, राजेद्र प्रसाद, रामचंद्र यादव, सुवाष चौधरी, जयसिंह सहित तमाम प्रधानों ने बताया कि मनरेगा का भुगतान आया था लेकिन आपरेटर एफटीओं का क्रम संख्या तोड़ कर अन्य गांव के कार्यो का भुगतान कर दिया गया। जिससे हम लोगों का कोई भी पेमेंट नही हो पाया। जब कि शासन का आदेश है कि पहले आओ पहले पाओं के तर्ज पर फीड होना था और क्रम संख्या से भुगतान करना था। लेकिन कर्मचारियों ने नियम तोड चहेते प्रधानो का भुगतान कर दिया। जिसे लेकर अधिकांश ग्राम प्रधान उग्र थे। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे के समझाने पर सभी लोग शांत हुए और लोगों को आश्वासन भी दिए।

      इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि भुगतन में कोई क्रम नही तोड़ा गया है। समय सीमा कम होने के करण कुछ गांव का भुगतान नही हो पाया।