उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 6 किग्रा गांजा बरामद

 

बस्ती। कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 6 किग्रा गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट पुल से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़ोखर निवासी आशीष मणि उर्फ भुवनेश मणि को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5 किलो 750 ग्राम गांजा, एक स्कूटी, दो मोबाइल, 114 रूपये नगदी बरामद की गई। पूछताछ में पकड़े गए गांजा तस्कर ने बताया कि कुछ माह पहले चोरी के एक मामले में जेल जाने के दौरान उसकी मुलाकात जेल में बन्द एक गांजा तस्कर से हुई, उसने उड़ीसा कीे एक जगह से गांजा का कारोबार के लिए बताया, जहां से वह गांजा लाकर दुगने दाम पर बस्ती एवं आस पास के जनपदों में बेचता था। कहा कि खरीदार ने ही उसे धोखा दे दिया और पकड़वा दिया। गिरफ्तारी बाद पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के लिए रवाना किया।