डीएम, एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान जेल बैरक, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। मौजूद जेल कर्मियों को उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन सही तरीके से करने हेतु निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पीआरओ एसपी व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएम, एसपी ने महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।