नेपाली बाल श्रमिक से काम लेते डेयरी संचालक गिरफ्तार

 

बस्ती। एएचटीयू थाना पुलिस एवं श्रम विभाग टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक बाल श्रमिक का रेस्क्यू किया गया। मुखबिर की सूचना पर एएचटीयू थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी ने टीम के साथ न्याय मार्ग स्थित यादव डेयरी प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान वहां काम कर रहे एक नेपाली बाल श्रमिक का रेस्क्यू किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ के आधार पर मानव तस्करी में संलिप्त डेयरी संचालकहर्रैया थाना क्षेत्र के पिकौरा मिश्र के निवासी जितेन्द्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके विरुद्ध बीएनएस एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। टीम में एएचटीयू थाना के हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र पाण्डेय, अरूण यादव, कांस्टेबल अनीता यादव, सोनहा थाने के हेड कांस्टेबल संजीत श्रीवास्तव, कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।