मडपौना राम-जानकी मार्ग चार घंटा रहा बाधित,जाम में फंसी रही गाडियां

पौली।
ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग  मडपौना में लगभग एक किलोमीटर  सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाने से  सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे में बर्सात की वजह से पानी भर जाता है उसी बीच भारी वाहनों के आने जाने से सड़क पूरी तरह से गड्ढा युक्त हो गई है छोटे बड़े वाहन उस गड्ढे से होकर बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं आये दिन भारी गाडियां फंसकर यातायात व्यवस्था प्रभावित करती है इतना ही नहीं आये दिन गाडियां पलटती रहती है कभी-कभी  तो बड़े वाहन फस कर घंटो घंटो परेशान होते हैं वह भी जेसीबी मशीन की मदद से निकला जाता प हैं लोगों का कहना है  कि राम जानकी मार्ग के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा  निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है । यातायात में फंसे यात्रि सुबाष, रामनरेश,रामनेवाश, हरिराम,दीपक, कल्पनाथ, रामकेश मुलचंद कन्हैयालाल हीरा लाल , अच्छे लाल निषाद
  सहित तमाम लोगों का कहना है सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होंगा तो  मार्ग में आने जाने को समस्यायों से जुझना पड़ेगा।
मंगलवार को को सुबह से लेकर दोपहर तक गाड़ियों के फसने से बड़ी गाड़ियों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा और लोग परेशान होते रहे।