गोरखपुर जोन, गोरखपुर की 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता में जनपद बहराइच का उत्कृष्ट प्रदर्शन, चल वैजयंती प्राप्त
– *पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।*
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा गोरखपुर जोन, गोरखपुर की 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि जनपद बस्ती में आयोजित *गोरखपुर जोन, गोरखपुर की 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं राइफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग तथा अलार्म एफिशिएंसी रेस (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2026* में जनपद बहराइच पुलिस की टीम ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए समग्र विजेता का स्थान प्राप्त किया तथा प्रतिष्ठित *चल वैजयंती* अपने नाम कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के दौरान जनपद बहराइच पुलिस टीम ने निशानेबाजी एवं शारीरिक दक्षता से संबंधित विभिन्न स्पर्धाओं में अनुशासित, उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के समर्पण, कठिन परिश्रम एवं टीम भावना के आधार पर जनपद बहराइच को प्रतियोगिता की **चल वैजयंती** प्रदान की गई।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जनपद बहराइच पुलिस का गौरव बढ़ा है तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सर्वत्र सराहना की जा रही है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने विजेता टीम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रतियोगिता में **म0उ0नि0 मधु गुप्ता (अभिसूचना इकाई), आ0 हिमांशु शुक्ला (थाना साइबर क्राइम), आ0 महेश कुमार (क्षेत्राधिकारी लाइन्स कार्यालय), आ0 जीतेन्द्र पाल (कार्यालय क्षेत्राधिकारी पयागपुर), म0आ0 अंजली शुक्ला (मीडिया सेल), म0आ0 शची पटेल (अभियोजन शाखा) तथा आ0 ऋषि केश कुशवाहा (थाना कोतवाली नानपारा)** ने प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा जनपद बहराइच को प्रतियोगिता की **चल वैजयंती** दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।