मुंबई समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों में 31 अगस्त तक मुसला धार बारिश के आसार,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 26 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
पिछले एक सप्ताह की भीषड़ गर्मी और उमस को तोड़ती हुई एक बार फिर मुंबई समेत राज्य के सभी हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तीन दिनों से लगातार बारिश से एक बार फिर मुंबई वासी जलसंकट से जूझ रहे हैं।
अंधेरी सबवे पूरी तरह नदी में तब्दील हो जाने की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है। इस वक्त बादलों के अंधेरों से लोग खौफजदा नजर आ रहे हैं। ऊपर से मूसलाधार बारिश का कहर। जो जहां है, वही ठहर सा गया है।
आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण अगले पांच दिनों यानी 31 अगस्त तक बारिश अपना कहर ढाती हुई नज़र आने वाली है।
लोकल ट्रेनों और डेली रूटीन में चलने वाली बेस्ट की बसों में भी यात्रियों की काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पूना, ठाडे, पालघर, नासिक, रत्नागिरी जलगांव और मुंबई सहित दूर दूर तक आने वाले पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।