हिन्दी फिल्मों की महान अभिनेत्री आशा शर्मा के निधन पर फ़िल्म इंडस्ट्री हुई शोकाकुल,,,,,,


अनुराग लक्ष्य 26 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
,, मौत ने जिंदगी को घेरा है
आज बोझिल मेरा सवेरा है
रात जुगनू ने आके मुझसे आ के कहा
कुछ न तेरा यहां न मेरा है,,
जी हां, यही सच्चाई है , इस दुनिया में जो आया है। उसे एक दिन ज़रूर इस दुनिया से जाना ही पड़ता है।
सच्चाई यही है कि अब हमारे बीच ऐसी अभिनेत्री नहीं रहीं, जो अपने 40 साल के फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।
आपको बताते चलें कि निरूपा राय, कामिनी कौशल के समकक्ष आशा शर्मा ने अपने फिल्मी कै रियर में सैकड़ों फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाएंगी।
फिल्म , दो दिशाएं, में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट चरित्र अभिनेतरी के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
उनके निधन की खबर सुनते ही उनके निवास बांद्रा स्थित आवास पर फिल्मों से जुड़े तमाम बड़ी हस्तियों का जमवाड़ा दिखाई दिया। और अपनी नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर के मृत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं करते हुए नज़र आए।