बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मोहटा गांव के पास कुआनों नदी में मछली मार रहे लोगों ने पानी में उतराता शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को कब्जे मे लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। मृतक पैंट शर्ट पहने है ।बताया कि मोहटा गांव निवासी प्रीतम निषाद, सुग्रीम निषाद ने शव पानी में देखकर लिखित सूचना दी है । पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।