बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव निवासी राम सूरत गुप्ता पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी उसे अकेली पाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया, उसके साथ छेड़खानी की। उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंचकर पीड़िता ने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। जब उसके मां, पिता, चाची ने आरोपी के घर पहुंचकर इस बात की शिकायत की तो आरोपी और उसके पिता ने मारा पीटा, जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली व जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र व पिता के खिलाफ आईपीसी, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।