
अनुराग लक्ष्य, 24 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
वोह आपने सुना ही होगा कि हमारा माज़ी, हमारा अतीत कभी हमसे जुदा नहीं होता, भले हम ज़िंदगी में कितने ही आगे बढ़ जाएं। हमारी यादें हमारी खुशनुमा ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा होती हैं।
यही बात पूरी तरह आज की तारीख में चरितार्थ हो रही हैं मुंबई शहर में वर्षों से चलने वाली बेस्ट की बसों पर, जो अपने पुराने अंदाज़ को छोड़ कर आज एक नए माडल में वातानुकुलित बस की शक्ल अख्तियार करने के साथ साथ आकर्षक भी दिखाई दे रही हैं। मुंबई वासी इस बस का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
वैसे तो इस समय बेस्ट की सारी बसें लगभग वातानुकुलित ही हैं, कुछ को छोड़ कर। लेकिन जो मज़ा यात्रियों को डबल डेकर वातानुकुलित बस में आता है। वोह सिंगल बस में नहीं। क्योंकि डबल डेकर में बैठ कर मुंबई शहर का नज़ारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
देखा जाए तो इस वक्त मुंबई के सारे डिपो सायन, धारावी, माहिम, बांद्रा, सांताक्रुज, गोरेगांव, अंधेरी, कांदिवली, बोरीवली, घाटकोपर, कुर्ला, दादर, बॉम्बे सेंट्रल, देवनार अगार, वाशी सहित पूरी मुंबई में एसी बसों का संचालन बखूबी हो रहा है, जिससे कम पैसों में यात्री बेहतर यात्रा कर रहे हैं।