फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कलेक्शन का 52 हजार रूपए लेकर फरार

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र स्थित सेव माइक्रोन फाईनेन्स के कलेक्शन का 52 हजार रूपए से अधिक लेकर भाग जाने के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सेव माइक्रोन फाईनेन्स के ब्रांच मैनेजर विनय गौड़ ने नगर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कम्पनी समूह की महिलाओं को रोजगार के लिए लोन देती है। अम्बेडकरनगर जिले के राउतपारा निवासी विवेक कुमार पाण्डेय कम्पनी में कर्मचारी है और समूह की महिलाओं से कलेक्शन कर उसे जमा करने का काम करता है। आरोप लगाया है कि उसने कलेक्शन का 50 हजार 162 रूपया और आनलाइन 1320 रूपया जमा नहीं किया, उसे लेकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।