बस्ती 17 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर तीन लाख रुपए ठगने वाले चार लोगों पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कचूरे निवासी श्याम जी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि भाई राम जीत की नौकरी लगवाने के नाम पर कलवारी क्षेत्र के फैलवा निवासी दीपक कुमार वर्मा ₹300000 मांगे उनकी बात पर विश्वास कर गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग दिन में माधुरी देवी पताअज्ञात ,प्रिंस कुमार ओझा नाम पता अज्ञात ,संतोष कुमार नाम पता अज्ञात के अकाउंट में रुपए दिए गए जब नौकरी नहीं लगी तो इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की,पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया पुलिस मुकदमा दर्ज़ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।