बद्री प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज चिलमा बाजार बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बस्ती /  चिलमा – बद्री प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज चिलमा बाजार बस्ती में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम प्रबंधक – राम जनक मौर्य व संचालक विजय प्रताप सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम झंडारोहण व राष्ट्रगान तत्पश्चात मां सरस्वती के चरणों में पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया।अध्यापक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा चिलमा बाजार में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाले। इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।