
बस्ती। हरैया बीआरसी सभागार में चल रहे चार दिवसीय निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण में मुख्यतः बच्चों को भाषा और गणित विषय में निपुण बनाने के लिए विविध तरीके बताए गए। जिससे बच्चे तय समय में निर्धारित लक्ष्य हासिल कर सकें। प्रशिक्षण के संदर्भदाता एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उमेश सिंह, सन्दीप सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुनील बौद्ध द्वारा प्रशिक्षण के अन्तिम दिन भाषा संदर्शिका की रूपरेखा, पाठ्यपुस्तक का दिवसवार विभाजन, शिक्षण योजना और आकलन, गणित संदर्शिका की रूपरेखा, गणित विषय का दिवसवार कार्य विभाजन, शिक्षण योजना पर चर्चा, गणित शिक्षण के दौरान प्रयोग होने वाले ज्स्ड, परिशिष्ट, पहेली एवं सोचिए – समझिए – हल कीजिए पर चर्चा आदि जानकारी दी गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने बताया कि द्वितीय बैच का प्रशिक्षण मंगलवार से प्रारम्भ होगा।
प्रशिक्षण में विवेक कान्त पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, वैभव मिश्र, प्रवीण सिंह, आशीष सिंह, मनोज कुमार मिश्र, प्रमोद ओझा, अजीत वर्मा, अमित मिश्र, लाल महेश मौर्य, अवनीश ओझा, राजन सिंह, आदित्य सिंह, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र मिश्र, विजय चौधरी, महेश चौधरी, पवन वर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, राम भवन, राजेश पाण्डेय, आकांक्षा सिंह, पूर्णिमा पाण्डेय, ज्योति सिंह, तान्या सिंह, वन्दना वर्मा, कविता गुप्ता, पूजा पाठक, शिल्पी गुप्ता, स्नेहलता सिंह, उमा पाण्डेय, वीना कुमारी, शाहिदा खातून आदि उपस्थित रहे।