किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने में वांछित युवक गिरफ्तार

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी लालगंज थाना क्षेत्र के कुबेरपुर टोला लगुनी निवासी बब्लू निषाद के खिलाफ तहरीर के आधार पर अपहरण, बलात्कार, पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के लिए रवाना किया।