मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने में चार पर मुकदमा

 

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के गोनहा निवासी दुर्गा कुमार ने चार लोगों पर बिना किसी बात के गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी सुनीता देवी, राधा और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के घुरूकुआ निवासी मेहीलाल, अमरजीत ने बिना किसी बात के उसे घेरकर गाली दी, गाली देने से मना करने पर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।