घर का ताला तोड़कर घुसे चोर ले उड़े एक लाख 60 हजार नगदी और जेवरात

 

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के हलुआ स्थित एक घर से चोर जेवरात, कपड़ा, एक लाख 60 हजार रूपए नगदी चुराकर चम्पत हो गए। जिस समय चोरी की घटना हुई परिवार घर में ताला लगाकर बाहर गया था।
हलुआ निवासी रामलखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आठ अगस्त की रात चोर उसके घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। घर में रखा एक लाख 60 हजार रूपए नगदी, एक जोड़ा सोने का झाला, माथ बिंदिया, बिना सिला सूट का कपड़ा चुरा ले गए। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा देख और कमरे में सामान अस्त व्यस्त देख चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।