बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी राबिया खातून पत्नी शकील अहमद ने चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर नवनिर्मित घर मे लगा खिड़की तोड़ देने, मना करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गनेशपुर निवासी गोपी, बाबूलाल, माला देवी, राजकुमार ने नवनिर्मित घर मे लगा खिड़की तोड दिया, जब उसने मना किया तो उसे मारा पीटा, बचने के लिए वह घर के भीतर भागी तो आरोपी उसके घर के अंदर घुसकर मारे पीटे, घर का सामान तिर बितर कर दिया, गाली और जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।