बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहका फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसे सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार नाबालिग को बहका फुसलाकर भगा ले जाने केे मामले में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कड़र निवासी ओसामा के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की बरामदगी और वांछित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दिन में करीब 11.35 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर पीड़िता की बरामदगी की गई। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिएरवाना किया गया। पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसे सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द किया गया।