बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित युवक की गिरफ्तारी की है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को लखनौरा पूर्वी क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के लिए रवाना किया।
पीआरओ सेल के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रहलाद दास कालोनी नरहरिया निवासी 22 वर्षीय अंकित चौरसिया के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।