जमीनी विवाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप, तीन पर मुकदमा

बस्ती। अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के वार्ड न. 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर निवासी ललिता देवी पत्नी मोहन कुमार ने जमीनी व परिवारिक विवाद को लेकर गाली और जान से मारने की धमकी देने का दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जमीनी व परिवारिक मामले को लेकर वार्ड निवासी ओमप्रकाश, उसके भाई इन्द्रजीत और सुनीता देवी पत्नी ओमप्रकाश ने गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।