अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बस्ती।  अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से अपहृत एक युवती को बरामद कर पुलिस ने अपहरणकर्ता को पुलिस टीम द्वारा अपहृता को बरामद करते हुए उसे भगा कर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की है।
पुलिस के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को श्रीपालपुर टोला छोटा नन्दापुर निवासी अरुन उर्फ मनीष शादी करने की नीयत से बहला फुसला कर भगा ले गया था। मामले में आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजन की तहरीर पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अपहृता की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अपहृता को बरामद कर सियरापार मोड़ पुलिया के पास से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हे न्यायालय के लिए रवाना किया।