युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड किया अश्लील फोटो, व्हाटसएप कॉल कर मांगे पैसे

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी और उसके बहन की अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के सिंधिया निवासी कृष्ण ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना कर उस पर उसकी और उसके बहन की अश्लील फोटो अपलोड कर दिया। इसके बाद व्हाटसएप कॉल के माध्यम से उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगा। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।