बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी सोनी देवी पत्नी स्व. राजेन्द्र ने मोहल्ले के निवासी हीरालाल, उसकी पत्नी कमलेश पर गाय चुरा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपियों से वह बार- बार गाय को वापस करने के लिए कहती है, जिस पर वे उसे गाली देते हुए मारने पीटने की धमकी देते है। तहरीर के आधार पर आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ चोरी और धमकी देने की धारा में मुकदमा ददर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।