बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के खीरीघाट भटोलवा निवासी 60 वर्षीय राम चन्दर गुप्ता की हादसे में मौत हो गई। रोडवेज नेहरू तिराहा के पास पान की दुकान चलाने वाले राम चन्दर गुप्ता 8 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे दुकान के लिए पान का सामान लेने निकले थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हे ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक सवार हादसे के बाद बाइक समेत फरार हो गया। सूचना बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में उनके पुत्र विशाल गुप्ता की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।