डीएलएड परीक्षा के दूसरे दिन अनुपस्थित रहे 260 परीक्षार्थी

बस्ती। जनपद के सात परीक्षा केन्द्रों पर शुक्रवार को डीएलएड की परीक्षा दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 260 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि दूसरे दिन तीन पालियों में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा थी। जिसमें प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय पाली में गणित तथा तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 1982 के सापेक्ष 80, द्वितीय पाली में 2458 के सापेक्ष 100 तथा तृतीय पाली में 1973 के सापेक्ष 80 लोग अनुपस्थित रहे। बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 12, द्वितीय पाली में 12 तथा तृतीय पाली में भी 12, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 14, द्वितीय पाली में 14 तथा तृतीय पाली में भी 14, बेगम खैर इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 11 द्वितीय पाली में 10 तथा तृतीय पाली में भी 10, जीआरएस इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 11, द्वितीय पाली में 11 तथा तृतीय पाली में भी 11, श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 9, द्वितीय पाली में भी 15 तथा तृतीय पाली में 10, हंसराज लाल इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 11, द्वितीय पाली में 23 तथा तृतीय पाली में 10, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 12, द्वितीय पाली में 15 तथा तृतीय पाली में 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल मिलाकर तीनों पालियों में कुल 260 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य ने बताया कि शनिवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी जिसमें हिंदी, संस्कृतध्उर्दू तथा कंप्यूटर विषय शामिल हैं।