खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता

सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत धोबहा मुस्तहकम में शुक्रवार को ग्राम चौपाल – गांव की समस्या गांव में समाधान का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। ग्राम चौपाल में सभी योजनाओं के बारे में बात किया गया । विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शादी अनुदान,सामूहिक विवाह तथा जन्म मृत्यु पंजीयन सहित अन्य सरकारी दिशा निर्देशों पर विचार किया गया। यह बताया गया कि जन्म या मृत्यु होने के 21 दिन के अंदर ऑनलाइन कर लिया जाए ग्राम वासियों को ग्राम पंचायत को साफ साफ सुथरा रखने का भी निर्देश दिया गया ।खुले में शौच न करें शौचालय का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया । एसबीआई बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से अपनी योजना बताई गई
यहां पर उपस्तिथ प्रधान प्रतिनिधि राम मूरत यादव , सचिव तारिक खान रोजगार सेवक सत्य प्रकाश सिंह, पंचायत सहायक सरोज मौर्या , पप्पू यादव , सतरूघन , सुखराम , रमेश गुप्ता सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।