किशोरी ने माता, पिता पर मारने पीटने, घर में न रहने देने का लगाया आरोप

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पतिला गांव निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी ने अपने माता, पिता पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में 15 वर्षीय रीमा ने कहा है कि उसके माता, पिता उसे घर पर रहने नहीं दे रहे है। मामले में तहरीर के आधार पर पीड़िता की मां सुनीता और पिता राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ बीएनएस और जेजे एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।