🏵️ ओ३म् 🏵️
🪷 *संस्कार -संस्कृति एवं सभ्यता*🪷


किसी भी परिवार, समाज व राष्ट्र की सर्वोत्तम पहचान तीन लक्षणों से जानी जाती है और वो है *संस्कार -संस्कृति व सभ्यता*
🍁 धर्म जिज्ञासा 🍁
*संस्कार संस्कृति व सभ्यता की पहचान क्या है?*
🌹 सम्यक समाधान 🌹
महर्षि चरक कहते हैं कि *संस्कारो हि गुणान्तराधानमुच्यते* अर्थात् पहले से विद्यमान दुर्गुणों को हटाकर उनकी जगह सद्गुणों का आधान करने का नाम है *संस्कार।*
संस्कारों द्वारा मानव निर्माण की दो प्रकार की योजना है। *एक यदि माता-पिता व पुनर्जन्म के संस्कार ठीक नहीं तो उन्हें ठीक करना।दूसरा यदि ठीक हैं तो उन्हें श्रेष्ठतम् करना ।* ये संस्कार कुल १६ हैं जिनमें से आजकल कुछ ही संस्कार लोग करते हैं वो भी अवैदिक विधि से। बहुत कम लोग ही वैदिक विधि क जान पाते हैं।
संस्कार के बाद आता है नंबर आता है *संस्कृति* का। संस्कृति का जन्म होता है संस्कारों से इसलिए यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि *संस्कार ही संस्कृति है।* क्योंकि संस्कारों के जन्मदाता वैदिक कालीन ऋषि -महर्षि हैं और उन ऋषियों ने *गृह्य सूत्रों में समस्त सोलह संस्कारों* को विस्तार से समझाया है। भारत को विश्व गुरु कहने के पीछे यही एक कारण है कि विश्व को *संस्कार व संस्कृति दोनों भारत ने ही प्रदान की।*
संस्कार व संस्कृति के साथ ही तीसरे नंबर पर आती है *सभ्यता* सभ्यताएं अनेक होती है जो देश काल परिस्थितियों में बनती व बिगड़ती रहती हैं । *पंचायत,सभा, समिति, संगठन के नियम का पालन करना सभ्यता कहलाती है*।
🌸 धर्म जिज्ञासा 🌸
*जन्म दिवस + वैवाहिक वर्षगांठ संस्कार में आता है या सभ्यता या संस्कृति में ?*
🌻 *सम्यक समाधान*🌻
वैवाहिक वर्ष गांठ। जन्मदिन वैदिक विधि से मनाना चाहिए। इनसे भी अच्छे संस्कार परिवार में बीज रूप में पढ़ते हैं परंतु ये। *१६ संस्कारों में* नहीं आते। इसलिए इन उत्तम कर्मों को 🪷 *उत्सव*🪷 नाम दिया जाता है।
आज का। 🔥 *वैदिक यज्ञ व जन्मदिन उत्सव🔥 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यज्ञ के प्रमुख यजमान *प्रमोद अवस्थी जी एवं रंजना अवस्थी जी* रहीं। आपकी पौत्री अदित्री छठे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।इस अवसर पर समस्त उपस्थित *आर्य नर -नारियों ने बालिका को आयुष्मती होने का आशीर्वाद दिया।* उपस्थित आर्य बहनों ने इस अवसर पर मंगल गीत भी गाए। यज्ञ शेष व शांति पाठ एवं वैदिक जयघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आचार्य सुरेश जोशी
*वैदिक प्रवक्ता*