ससुराल वालों पर दर्ज कराया दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने का मुकदमा

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़कुइया गांव के मूल निवासी और वर्तमान में कोतवाली थाना क्षेत्र के खीरीघाट भटोलवा मोहल्ला मड़वानगर निवासी एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करने, मारने पीटने का आरोप लगाया है।
महिला थाना पर दी गई तहरीर में पीड़िता बिन्दु कुमारी ने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़कुइया गांव के मूल निवासी और वर्तमान में कोतवाली थाना क्षेत्र के खीरीघाट भटोलवा मोहल्ला मड़वानगर निवासी अपने पति सुधीर कुमार, ससुर सियाराम, सास विद्या देवी सहित पांच के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप् से प्रताड़ित करने, गाली देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी और डीपी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस विवेचना कर रही है।