बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही निवासी दूसरे सम्प्रदाय के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
पीड़िता के पिता ने सोनहा थाना पर दी गई तहरीर में गांव निवासी 23 वर्षीय वाजिद अली पर घर में घुसकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कहा है कि पांच अगस्त को दिन में वह और उसकी पत्नी खेत में काम करने गए थे, घर पर केवल उसकी 17 वर्षीय बेटी मौजूद थी। इस बीच उसे अकेली पाकर गांव निवासी आरोपी उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया, उसे मारा पीटा, बेटी की चीख सुनकर आस पास के लोग जुटने लगे तो कहीं जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। वापस लौटने पर बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी हुई। जब उसने आरोपी से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उसने उसे भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।