बस्ती अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मंझरिया गांव के निकट बाइक की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गई। मंझरिया गांव निवासी फूलचन्द पैदल ही साइकिल लेकर पार कर मुड़ने वाला ही था। अचानक कांवडियों को खाना पहुंचा कर वापस लौट रहे बाईक सवार व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल फूलचंद्र को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से चिकित्सक ने हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कैली ले गए जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दिवंगत अपने पीछे वृद्ध मां व भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। कैली अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसका पंचायत नामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में संबंधित बाइक सवार पर अग्रिम करवाई करेगी।