मकान निर्माण के दौरान पड़ोसी ने लाठी से मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सजहरा निवासी चन्द्रभाल पाण्डेय ने एक व्यक्ति पर लाठी से मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने कोतवाली थाना क्षेत्र के लौकिहवा पाण्डेय पोखरा के निकट एक प्लाट खरीदा है, जिस पर वह मकान का निर्माण करा रहा था कि अचानक पड़ोस में रहने वाले विवेक ने पीछे से आकर उन पर लाठी से हमला कर दिया। आस पास के लोगों के बीच बचाव से उसकी जान बची। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। मामले में तहरीर के आधार पर लौकिहवा निवासी आरोपी विवेक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *