बस्ती सोनहा थाना क्षेत्र के नौंवागांव निवासी अजयप्रकाश तिवारी ने गांव निवासी 6 लोगों पर निर्माण कार्य रोकने की बात को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नौवागांव निवासी अरविन्द, राजेश, रिंकू, रितिक, विशाल, गौरव ने निर्माण कार्य रोकने की बात को लेकर लाठी, डेंडे से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। उसकी वलेनो गाड़ी और बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।