अयोध्या रामनगरी अयोध्या में लोढ़ा (मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड) का नाम गलत तरीके से लिया जा रहा है। लोढ़ा ग्रुप की ओर से कहा गया है इस ग्रुप की अयोध्या में कोई शाखा नहीं है उसकी अयोध्या में कोई प्लॉट/भूमि विकास या होटल परियोजना नहीं है। लोढा विशेष रूप से मुंबई(एमएमआर), पुणे और बैंगलोर में काम करता है। अयोध्या या गोवा में कोई परियोजना नहीं है। इसके अतिरिक्त, हमारा हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा या समान नाम या लोगो का उपयोग करने वाली किसी भी संस्था से कोई संबंध नहीं है। गु्रप ने अयोध्या में प्रभावित पक्षों और किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपनी चिंताओं को सही/जिम्मेदार डेवलपर की ओर इंगित करें।लोढा ग्रुप जिसकी विकास करने में 40 वर्षों से अधिक की विरासत है। गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित करता हुए कि हमारी सभी परियोजनाएं नैतिकता और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों का पालन करती हैं। उक्त जानकारी लोढ़ा गु्रप की मोनिशा कंवर द्वारा दी गयी।