अब तक 2,072 मॉडल उचित दर दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ

लखनऊ:  जुलाई प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जनपद में 75 मॉडल उचित दर दुकानों का निर्माण कराया जाना लक्षित है। इसी क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों में निर्माण हेतु 5,654 दुकानें चिन्हित कर ली गई हैं, जिनमें से 4,112 मॉडल उचित दर दुकानों पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब तक 2,072 मॉडल उचित दर दुकानों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।  खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल उचित दर दुकान/अन्नपूर्णा भवन का कुल क्षेत्रफल लगभग 484 वर्गफीट होगा, जिसमें 02 वृहद कक्ष तथा उसके सम्मुख 01 बरामदा होगा। 01 मॉडल उचित दर दुकान (अन्नपूर्णा भवन) बनाने का अनुमानित व्यय लगभग रू0-8.56 लाख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *