काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 116 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनायी गई

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की साप्ताहिक गोष्ठी 116 वीं जो हर रविवार को श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता जाने माने गजलकार नरोत्तम शिल्पी ने किया, मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र अमबष्ट संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना नरोत्तम शिल्पी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
उपस्थित कवियों और शायरों में श्री जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, नरोत्तम शिल्पी, गोपाल केशरी, शैलेन्द्र अमबष्ट,मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, विमल बिहारी, गणेश सिंह प्रहरी,रामनारायण पाण्डेय, आशिक बनारसी, अखलाक खान भारतीय, खलील राही, डा . छोटे लाल मनमीत, रवि कान्त मिश्र, आलोक सिंह बेताब, डा. जगदीश नारायण गुप्ता, अब्दुल मजीद, आनन्द कृष्ण श्रीवास्तव मासूम, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

अंत में संस्था के साहित्य सचिव जयप्रकाश मिश्र धानापुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *