तस्करों ने जंगल से काटे 8 सेमर के वृक्ष

सोनभद्र  म्योरपुर रेंज क्षेत्र के सायल सरडीहा के जंगल से तस्करों ने सेमर के आठ वृक्ष काट डाले,कटी लकड़ी नहीं ले जा पाए कि इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी वनकर्कियो ने मौके पर पहुंच काटी गई लकड़ी बरामद कर ली है।
रेंज क्षेत्र में तस्करी का धंधा लगातार जारी है इन दिनों सेमर,चिलबिल के वृक्षों पर तस्करों की कुदृष्टि पड़ गई है बताया जाता है कि उक्त वृक्षों की लकड़ियों से खिलौने,चम्मच बनाए जाते है जिसकी काफी मांग है, काश्तकारीके पेड़ो की इन दिनों कटान तेजी से किया जा रहा है इसी के आड में वनों से भी वृक्ष काटे जा रहे है,सायल सरडीहा में काटे वृक्ष की लकड़ी ग्रामीणों की सतर्कता से बच गई वन विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कटे वृक्ष की नापी करने में जुट गया है, क्षेत्रीय वन अधिकारी जबर सिंह यादव ने बताया कि बरामद लकड़ी रेंज परिसर ला कर सीज किया जाएगा,कटे वृक्षों के नापी के बाद कीमत  का आंकलन कर कटनकर्ताओ की तलाश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *