10 बाढ़ शिविर बनाए गए, बचाव में 37, चिकित्सा की 21 टीमें गठित की गई

जनपद अयोध्या में बाढ़ के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में आवश्कतानुसार तहसील सदर में 06, तहसील सोहावल में 01 एवं तहसील रूदौली में 03, कुल 10 बाढ़ केन्द्र/राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। राजस्व/स्वास्थ्य/पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी 15 जून से ही लगा दी गई है। बचाव एवं राहत को 37  तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 21 टीमों का गठन किया गया है।तहसील सदर, सोहावल व रुदौली के उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को सतत् निगरानी रखने, आवश्यकतानुसार खाद्यान्न वितरण व पशुओं के चारे का वितरण किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने आकस्मिकता की स्थिति में किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति/परिवार को कोई असुविधा न हो साथ ही उन्हें वहां पर प्रकाश, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई आदि का विशेष प्रबंध किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सोहावल अशोक सैनी सहित अन्य संबधित  विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *