रूस अपनी सेना में भारतीयों को शामिल नहीं करना चाहता था

मॉस्को  जुलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कई मुद्दों पर वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने युद्ध के दौरान रूसी सेना में भारतीयों को शामिल करने का भी मुद्दा उठाया। इसपर रूसी राजदूत रोमन बाबुश्किन का बयान सामने आया है।
रूस ने अपनी सेना में किसी अभियान के तहत भारतीयों को भर्ती की बात से साफ तौर पर इनकार किया है। भारत में रूस के प्रभारी राजदूत रोमन बाबुश्किन ने कहा कि रूस ने अपनी सेना में भारतीयों को किसी अभियान के तहत शामिल नहीं किया और न वो ऐसा चाहता है।
इसी के साथ राजदूत ने यह भी आश्वासन दिया कि चाहे जिस भी स्थित में भारतीय वहां की सेना में शामिल हुए हों, उन्हें जल्द भारत भेजा जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा ये मुद्दा उठाए जाने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सभी भारतीयों को स्वदेश भेजने की बात कही थी।
राजदूत ने आगे कहा कि हमने किसी भी भारतीय को सेना में शामिल करने का अभियान नहीं चलाया और न ही कोई विज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अभी अधिकतम सौ भारतीय वहां की सेना के साथ जुड़े हों, लेकिन रूस की सेना के आकार को देखते हुए यह बहुत ही कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *