–
बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट हो गया है। जिले में कुल 1862 स्थानों ताजिया रखी जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने थानावार पीस कमेटी की बैठक शुरू कर दी है। ताजिया जुलूस के दौरान शांति व विधि व्यवस्था भंग न हो इसलिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां जरूरी होमवर्क शुरू कर दिया है। एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी। थानाध्यक्ष और प्रभारी निरीक्षक को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
—